फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट, खुलासे के लिए लगी तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर के औरंगाबाद भोला हुलास गांव निवासी लापता किसान की हत्या रस्सी से गला घोट कर की गई थी। गले में रस्सी कसी हुई थी। साथ ही गले की हड्डी टूटी मिली है। हाथ और पैर भी रस्सी से बंधे मिले। इससे साफ है कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। शव को कुएं में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में कम से कम दो सप्ताह पहले हत्या की बात सामने आई है। हालांकि शव पुराना होने की वजह से जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। मंगलवार को अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को कस्बे के औरंगाबाद भोला हुलास गांव निवासी किसान परशुराम (63) अचानक लापता हो गए थे। बेटे नीरज की सूचना पर पुलिस ने 12 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज की थी। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेतों में काम करने गए थे। तभी पड़ोसी गांव औरंगाबाद हीरामंशा निवासी यदुनाथ के खेत में स्थित कुएं से बदबू आने पर नीरज को सूचना दी थी। पुलिस ने कुएं में पड़ी बोरी निकलवाई तो उसमें शव था। नीरज ने पिता परशुराम के रुप में पहचान की थी। वहीं, परिजनों ने किसी से कोई रंजिश न होने की बात कही। इसके बाद मामला और उलझ गया। मृतक के बेटे नीरज की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। नीरज ने पुलिस को बताया कि लापता होने वाले दिन पिता गणेशगंज गांव निवासी संतोष के साथ देखे गए थे। फोन पर उनसे बात हुई थी तो जल्द ही घर आने की बात कही थी। इसके बाद वह नहीं लौटे। उनका फोन भी लापता है।
पुलिस कॉल डिटेल के सहारे हत्या का राज खोलने के प्रयास में लगी है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने मंगलपुर थाने में दो टीमें बनाई हैं। साथ में स्वाट टीम को लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गणेशगंज गांव के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। घटना की गहराई से पड़ताल हो रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को किसी करीबी पर शक
किसान की हत्या की मामले में पुलिस को किसी करीबी पर घटना में शामिल होने का शक है। वहीं मृतक के बेटे के मुताबिक लापता होने से पहले पिता गणेशगंज गांव के एक युवक के साथ थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। डॉग स्क्वाड भी गणेशगंज गांव की तरफ गया था। परिजनों का शक बढ़ गया है। हालांकि परिजन हत्या की वजह नहीं बता पा रहे है। पुलिस का शक मृतक के करीबियों पर है। इसी के चलते मृतक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें