हाइवे पर पलटा ट्रक व ट्रैक्टर तथा बिखरी बोरियां
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के तिवारीपुरवा गांव के सामने मंगलवार की दोपहर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। साथ ही अनियंत्रित होकर ट्रक भी हाईवे पर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। इधर हाईवे पर दो वाहनों के पलटने से बीस मिनट यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवा कर यातायात सुचारु करवाया।
राजस्थान जिले के राजगढ़ से चूने की बोरियां लादकर उड़ीसा जा रहे ट्रक ने अकबरपुर में कानपुर जाने वाली लेन पर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया। अनाज की बोरियां लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। वहीं ट्रक भी अनियंत्रित हो गई। घटना में ताजनगर डेरापुर निवासी संतोष, ट्रैक्टर चालक पप्पू व ट्रक का हेल्पर लक्ष्मणगढ़ राजस्थान निवासी कैलाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने क्रेन मंगवा कर एक तरफ करवा दिया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों के निकलने की जगह थी इससे जाम नहीं लगा था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। संवाद