फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापामार कर 223 अवैध सिलिडेंर पकड़े

विज्ञापन
अकबरपुर के नेहरू नगर स्थित दुकान से घरेलू सिलिंडर बरामद करवाते एसडीएम आनंद कुमार सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम से हुई शिकायत के बाद गुरुवार को अकबरपुर एसडीएम, डीएसओ, बांट-माप अधिकारी व पुलिस ने संयुक्त रूप से कस्बे की तीन दुकानों में छापामारा। वहां से भरे 125 व खाली 98 गैस सिलिंडर बरामद किए। अकबरपुर में माती रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। डीएम के अनुमोदन के बाद एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

कस्बे में नेहरू नगर की गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान से रसोई गैस सिलिंडर की अवैध बिक्री की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, डीएसओ सुनील कुमार, बांट माप अधिकारी मुकुल रंजन उपाध्याय, एआरओ आरती अरोड़ा, पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने पुलिस बल के साथ छापामारा। नयागंज में रामचंद्र गुप्ता की दुकान से भरे 46 गैस सिलिंडर मिले। खाली 18 घरेलू व 4 व्यवसायिक सिलिंडर बरामद हुए। नेहरू नगर में विकास गुुप्ता की दुकान से भरे 41 घरेलू गैस सिलिंडर, खाली 9 घरेलू व 6 व्यवसायिक सिलिंडर बरामद हुए। वार्ड के बबलू की दुकान से भरे 38 घरेलू, खाली 51 घरेलू गैस सिलिंडर मिले। यहां खाली 5 व्यवसायिक गैस सिलिंडर और पांच किलोग्राम के खाली पांच गैस सिलिंडर भी बरामद हुए।
कार्रवाई से अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर की बिक्री कारोबार की पोल खुल गई। दुकानदार पुलिस को चकमा देकर निकल गए। डीएसओ ने बताया कि इन सिलिंडरों का एजेंसी वार आवंटन ब्योरा खंगाला जा रहा है। अकबरपुर की इंडेन एजेंसी के मैनेजर को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। बरामद गैस सिलिंडर अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। डीएम के अनुमोदन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें