फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
केबल चोरी के आरोपियों को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। आठ माह पूर्व रैपालपुर गांव के पास से चोरी हुई केबल के मामले का खुलासा चौकी पुलिस ने कर दिया। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भाऊपुर चौकी के रैपालपुर के पास एक कंपनी रेलवे का काम कर रही है। बीते 6 दिसंबर को वहां से बिजली की केबल चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह छापामारी कर धर्मेश सिंह निवासी भिकनापुर थाना रूरा व अलियापुर के सूरज सिंह को अलियापुर रेलवे क्रासिंग पकड़ा गया है।
आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई केबल बारासिरोही कल्यानपुर, कानपुर नगर के कबाड़ी को बेची थी। पुलिस ने केबल बिक्री के शेष बचे पांच सौ रुपये आरोपियों से बरामद किए हैं। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें