राजपुर (कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक किशोर ने घर में घुसकर तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। किशोरी के छह माह की गर्भवती होने पर मामले की जानकारी परिजनों को हुई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एक गांव निवासी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसकी बेटी के साथ छह माह पहले घर में अकेला होने पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेटी के गर्भावस्था की जानकारी होने पर आरोपी के पिता से शिकायत की तो उसने पीड़िता की मां व पिता के साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।