फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी धार्मिक स्थल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए जनपद के सभी धार्मिक स्थल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ अनलॉक -2 के संबंध में बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सभी से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में सहयोग की अपील की। पनकी धाम के महंत जितेंद्र दास ने कहा कि सभी भक्त और सभी धर्मों के अनुयायी, धर्मगुरु जिला प्रशासन के साथ हैं। अरुण पुरी महाराज ने भी फैसले से सहमति जताई।
कहा कि सावन में इस बार श्रद्धालु घर में रहकर पूजा पाठ करें। महाराज कृष्णदास, पादरी जितेंद्र, शहर काजी मौलाना आलम रजा नूरी, शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी और शहर काजी मौलाना मोहम्मद मतीनुल हक ओसामा कासिमी ने भी फैसले को सही बताया है। कहा कि अगले महीने फिर सभी के साथ विचार करके कोई फैसला लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी नगर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सभी को अनलॉक 2 के विषय में विस्तार से बताया। बताया कि आवश्यक सामग्री की दुकानें, दूध, किराना जैसी दुकानों को छोड़कर बाकी सभी तीन-तीन दिन के रोस्टर के अनुसार खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें