एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाती घायल मां व बेटी।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना के गणेशगंज गांव में गालीगलौज का विरोध करने पर युवक ने कुल्हाड़ी से हमलाकर मां-बेटी को घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है।
गणेशगंज गांव निवासी सविता बेटी प्रतिभा (11) के साथ घर पर थी। उसका पति रामगोपाल घर के बाहर था। उसी दौरान गांव का महाराज सिंह कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर महाराज सिंह ने कुल्हाड़ी से हमलाकर सविता व प्रतिभा को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को झींझक सीएचसी भेजा। सीएचसी के डॉ. जीडी सचान ने बताया कि मां-बेटी के सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।