फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी का हत्यारोपी चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भूरा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। सुनवर्षा में सात वर्षीय भतीजी सलोनी के सिर पर नुकीली सरिया से वार कर हत्या करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी चाचा भूरा उर्फ हरिश्चंद्र को गुरुवार सुबह मैथा नहर के पास से जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया। मैथा चौकी के गांव सुनवर्षा में बालकिशन गौतम की पुत्री सलोनी (7) के सिर पर सरिया से वार कर 28 मई की सुबह सगे भाई भूरा ने बात न मानने पर हत्या कर दी थी।
पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेजा जाएगा। मृतका मासूम के पिता बालकिशन व बाबा सरजू ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें