पुलिस गिरफ्त में इनामी गैंगेस्टर का आरोपी।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। स्वाट टीम के साथ मिलकर राजपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से जल्लापुर, सिकंदरा व हाल मुकाम नौरंगाबाद रूरा निवासी शहरे अली उर्फ शहरुआ शातिर अपराधी है। संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक कृत्य करने पर वर्ष 2018 में उसके खिलाफ डेरापुर थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सिकंदरा थाने में 2019 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई।
सभी मामलों में चार्ज शीट कोर्ट भेजी जा चुकी है। गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। फरार चल रहे शहरे अली पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसओजी प्रभारी प्रभात कुमार व राजपुर एसओ विक्रम सिंह की टीम ने गुरुवार देर शाम कमलपुर मोड़ मुगल मार्ग के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।