फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने सिपाहियों से की मारपीट, एक चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। हवासपुर सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर कई लोग मछली पकड़ने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संदलपुर चौकी से दो सिपाही सादी वर्दी में पहुंचे। मना करने पर शिकार कर रहे लोगों ने सिपाहियों से मारपीट कर दी। एक सिपाही के सिर में चोटें आई हैं। बाद में चौकी इंचार्ज ने चार लोगों को हिरासत में लिया। नौ बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

रतनपुर गांव से 25 लोग बाइकों से जाल लेकर हवासपुर के पास सेंगुर नदी में शिकार करने पहुंचे थे। अवैध रूप से शिकार करने की सूचना पर संदलपुर चौकी से सिपाही जितेंद्र व किशन कुमार सादी वर्दी में पहुंचे। मना किया तो वह लोग सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। सिपाही जितेंद्र के सिर में चोट आई। इंस्पेक्टर शिवकुमार राठौर ने कहा कि सिपाहियों से धक्कामुक्की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें