फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन किराया वसूलने में मकान मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन में अकबरपुर में पिछले सवा माह से फंसे जम्मू कश्मीर व मुरादाबाद के 12 युवकों से जबरन किराया मांगने पर मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि लॉकडाउन में फंसे बाहरी लोगों से जबरन किराया न लेने का आदेश है। फिर भी उन्हें किराया न देने पर घर खाली करने की बात कहते हुए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर के अयोध्या नगर वार्ड स्थित मकान में एक कृषि बीज बांटने वाली प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले जम्मू कश्मीर व मुरादाबाद के 12 युवक किराये पर रहते हैं। सभी लॉकडाउन होने के दो माह पहले से निवास कर रहे हैं। घर भी नहीं जा पा रहे हैं। प्रशासन व आसपास के लोग उन्हें खाने के लिए भोजन देते हैं।
इसके बावजूद मकान मालिक रामशंकर जबरन युवकों से किराया मांगने लगा। रुपये न होने पर युवकों ने किराया देने में असमर्थता जताई तो मकान खाली करने को कहा। युवकों ने इसकी शिकायत की। अकबरपुर चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि मकान मालिक रामशंकर द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें