फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर मुकदमा एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 06:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


यह घटना हमीरपुर जिले के एक गांव की है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 5 अक्टूबर अपने घर में अकेली घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी पड़ोसी युवक राजन कुशवाहा व अंकित कुशवाहा घर में घुस गए और नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

भयभीत नाबालिग व उसके परिजन दो दिन तक शिकायत करने थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद नाबालिग युवती हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ रविवार को तहरीह दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कर आरोपी राजन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। एक आरोपी पकड़ा गया है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें