फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अस्पताल के अोटी में चूहों का अातंक, निपटने के लिए डॉक्टरों ने चलाया "चंदा अॉपरेशन"

Tue, 09 Oct 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी में कानपुर शहर के हैलट अस्पताल में एक एेसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां चूहों की बढ़ती तादाद मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि डॉक्टरों के लिए भी अाफत का कारण बनी हुई है। यहां हैलट अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में चूहों ने अपना ऐसा कब्जा बना लिया है कि अब निकलने का नाम नहीं ले रहे। 

विज्ञापन


ऑपरेशन के चलते चूहे बिजली के तार काट देते हैं जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इनसे बचने के लिए ओटी को पहली मंजिल में शिफ्ट किया था मगर इनकी पलटन वहां भी पहुंच गई। डॉक्टरों के कई बार चेताने पर भी अस्पताल प्रशासन ने बजट न होने का कारण बताते हुए इस समस्या का समाधान नहीं किया।

चूहों के खतरे को देखते हुए ओटी में फॉल सीलिंग तक नहीं लग पा रही है। अस्पताल की ओटी में चूहों की गंदगी की वजह से कॉक्रोच और दीमक भी काफी बढ़ गए हैं। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें