फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#IPL सट्टेबाजी मामला: क्रिकेटर सुरेश रैना से हुई पूछताछ!

Sun, 14 May 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुरेश रैना (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कानपुर में गुरुवार को तीन सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के बाद  गुजरात लायंस के खिलाड़ी सुरेश रैना से पूछताछ की भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सटोरिए नयन रमेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि गुजरात लायंस के दो खिलाड़ी उसके टच में थे।
विज्ञापन

जिनसे उसकी सेटिंग हो गई थी।

नयन रमेश ने पूछताछ में इन खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए थे। न ही उसकी काल डिटेल और व्हाट्सएप पर किसी खिलाड़ी से बातचीत का मैसेज या वाइस रिकार्डिंग मिली है। अभी केवल शक के आधार पर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस टीम के होटल लैंडमार्क में क्रिकेटर सुरेश रैना से पूछताछ की चर्चा रही।

सुरेश रैना को जिस दिन गुजरात लायंस की टीम शहर आई थी, उसी दिन घंटाघर चौराहे पर उन्हें कार से घूमते देखे जाने की चर्चा रही थी। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि पुलिस या क्राइम ब्रांच टीम ने सुरेश रैना से किसी तरह की पूछताछ  नहीं की है। किसी और जांच एजेंसी पूछताछ की तो उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 

नयन का रूम बदलने के पीछे खेल तो नहीं

लैंडमार्क होटल में पुलिस
होटल लैंडमार्क में सटोरिए नयन रमेश शाह का रूम बदले जाने के पीछे कोई खेल तो नहीं था। इसकी जांच में क्राइम ब्रांच और पुलिस जुट गई है। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या का कहना है कि होटल प्रबंधन के लोगों से पूछताछ कर जाना जाएगा कि यह इत्फाक था या कोई खेल। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 8 मई को नयन रमेश और विकास चौहान शहर आए थे। तब होटल लैंडमार्क के 12 वें तल पर स्थित 1225 नंबर रूम उन्हें आवंटित किया गया था। इस फ्लोर पर गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ी ठहरे थे। इसके बाद नौ मई को उसका रूम बदल दिया गया। उसे होटल के 17 वें फ्लोर पर स्थित रूम नंबर 1733 दिया गया, जो गुजरात लायंस टीम के क्रांफ्रेंस हाल के बगल में था। इस हाल में बैठकर टीम के अधिकारी और खिलाड़ी मिलकर बैठकर मैच की रणनीति बनाते थे।

 

अभिनेत्री अमीषा पटेल को रूम नंबर 1225 दिया गया 

अमीषा पटेल (फाइल फोटो)
इस मामले में होटल प्रबंधन का कहना था कि अभिनेत्री अमीषा पटेल को रूम नंबर 1225 आवंटित किया जाना था। इसलिए नयन रमेश को रूम नंबर 1733 में शिफ्ट किया गया था। 25 अप्रैल को भी नयन रमेश और विकास शहर आए थे। तब भी दोनों होटल लैंडमार्क में ठहरे थे। दोनों का लोकेशन होटल में मिला है। माना जा रहा है कि तभी नयन रमेश ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में काम करने वाले रमेश कुमार से मिला होगा। उसे रुपया देकर अपने जाल में फंसाया होगा।


 

नयन और बंटी के बीच हवाला के जरिए होता था लेनदेन

डेमो
सटोरिए नयन रमेश और बंटी खंडेलवाल के बीच हवाला के जरिए लेनदेन होता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसका पता चला है। पुलिस को गिरफ्तारी के वक्त सटोरियों के पास से 4.90 लाख रुपये मिले थे। मामले की जांच से जुड़े पुलिस अफसर का कहना है कि कोई भी व्यक्ति इतनी बड़ी रकम कैश में लेकर नहीं चल सकता है। अगर मुंबई से नयन रमेश लाखों रुपये लेकर आता तो एयरपोर्ट चेकिंग के दौरान पकड़ा जाता। वहां उसे एयर अफसरों को बताना पड़ता कि वह इतनी रकम कहां से लाया है और कहां व किस काम से लेकर जा रहा है। एयर पोर्ट से वह नहीं पकड़ा गया तो साफ है कि नयन रमेश को शहर में ही किसी से लाखों रुपया दिया है। अफसर का मानना है कि फरार सटोरिए बंटी का लिंक शहर के किसी हवाला कारोबारी से है, जिसने नयन रमेश को लाखों रुपया दिया है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। ऐसे ही आईपीएल मैच के दौरान देश भर में होने वाले मैचों में नयन रमेश और बंटी खंडेलवाल के बीच हवाला के जरिए लाखों का लेनदेन होता था।

 

किसके लिए बुलाईं गईं थी कालगर्ल

नयन रमेश शाह (फाइल फोटो)
होटल लैंडमार्क में बुधवार को एक-दो नहीं चार कालगर्लों को बुलाया गया था। इतनी कालगर्ले किसके लिए बुलाई गईं थी। इसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस को नयन रमेश के मोबाइल की काल डिटेल में शहर की कई कालगर्लों के मोबाइल नंबर और फोटोग्राफ्स मिले हैं। नयन रमेश ने चार कालगर्लों से मोबाइल पर बातचीत भी की थी। पूछताछ में नयन रमेश ने पुलिस को बताया कि उसने चार कालगर्लें बुलाई थी, लेकिन किसके लिए बुलाई थीं। इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया है। पुलिस इन कालगर्लों के बारे में भी पता लगा रही है कि वे कैसे और किसके माध्यम से नयन रमेश के संपर्क में आईं थीं।

 
विज्ञापन

आईपीएल के कार्ड से इंट्री करता था नयन रमेश

बाएं से, मास्टर माइंट नयन रमेश शाह, विकास चौहान, ग्रीनपार्क कर्मचारी रमेश
सटोरिए नयन रमेश की कहीं न कहीं आईपीएल से जुड़े लोगों से सेटिंग रही है। उसके पास मिला आईपीएल 2017 के आईकार्ड से इस बात को पुख्ता करता है। पुलिस अफसरों का कहना है कि नयन रमेश आईपीएल कार्ड के जरिए ग्रीनपार्क स्टेडियम का हालचाल लेने गया था। इसी कार्ड के सहारे वह स्टेडियम में जाकर वहां काम करने वाले रमेश कुमार से मिलता था। यहीं कार्ड दिखाकर स्टेडियम और होटल में आसानी से टलहता था। होटल में भी उसने यह कार्ड दिखाकर कर्मचारियों को रौंब गांठा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें