घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, घर के बाहर मौजूद भीड़
तेज हवा से अचानक एक मकान का दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही अजीब सी दुर्गंध चारों फोर फैल गई। मुंह पर कपड़ा रखकर घर के अंदर घुसे पड़ोसियों की आंखें अंदर का मंजर देख फटी सी रह गईं। चारों ओर लाशें ही लाशें पड़ी थीं। आनन-फानन पुलिस को फोन करके बुलाया गया। एक ही घर में 5 लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।
मूलरूप से थाना सिसोलर के पासुन गांव निवासी चंद्रपाल चंदेल उर्फ फट्टी सिंह (75) करीब 25 साल से हमीरपुर मौदहा कस्बे के पूर्वी तरौस मोहल्ले में गुड़ाही बाजार में मकान बनाकर रह रहे थे। उनके पुत्र नहीं थे। वह विकलांग पत्नी दाई (73) व उसकी पुत्री रानी (40) नातिन रामलली (20) व रामलली की छह माह की पुत्री के साथ यहां रह रहे थे। पुत्र नहीं होने की वजह से चंद्रपाल गांव की जमीन बेच कर मिले रुपयों से परिवार का गुजारा कर रहे थे। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी थे।