कानपुर। भारतीय टीम के टी-20 के बल्लेबाज रिंकू सिंह का रविवार को 28वां जन्मदिन होटल लैंडमार्क में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश रणजी टीम के खिलाड़ियों के अलावा होटल का स्टाफ मौजूद रहा।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 15 अक्तूबर से रणजी ट्रॉफी मैच का पहला मैच खेला जाएगा। इसको लेकर यूपी टीम के खिलाड़ी पिछले एक सप्ताह से ग्रीनपार्क में अभ्यास सत्र में जुटे हुए हैं। इससे पहले यूपी टीम के खिलाड़ियों ने साथी रिंकू सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। समारोह में यूपी रणजी टीम के नए कप्तान करन शर्मा, शिवम मावी, प्रियम गर्ग, अभिषेक, माधव कौशिक आदि ने रिंकू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। (संवाद)