अंकित तिवारी, विनोद कांबली अपनी पत्नी के साथ और अंकित तिवारी के पिता आरके तिवारी
क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी और सिंगर अंकित तिवारी के पिता के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल होने बाद बॉलीवुड और खेल जगत में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर मीका सिंह, मनोज मुंतशिर जैसी तमाम बड़ी हस्तियों के रिएक्शन देखे जा रहे हैं। आपको बता दें मुंबई के चर्चित इनऑर्बिट मॉल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और बॉलिवुड गायक अंकित तिवारी के परिवार के बीच झगड़ा हो गया।
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ मुंबई पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के पिता आरके तिवारी ने बांगुर नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से यूपी के कानपुर शहर निवासी आरके तिवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगया है कि विनोद कांबली की पत्नी ने मॉल में उन्हें पंच मारा था। हालांकि इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें एंड्रिया आर.के. तिवारी के पंच जड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंकित तिवारी के पिता एक बच्चे के साथ नजर आते हैं। एंड्रिया भी वीडियो में दिखती हैं और उनकी पीठ अंकित तिवारी के पिता की ओर है। वीडियो में जैसे ही अंकित के पिता एंड्रिया के पीछे से निकलते हैं तो एंड्रिया का एकदम से रिएक्शन आता है और वह उन्हें पंच जड़ देती हैं। इस फुटेज के बाद ये वीडियो पुलिस को असल हकीकत जानने का मौका मिल सकता है। यह घटना रविवार की और मलाड मॉल की है। इस तरह वीडियो आ जाने से पुलिस के लिए सच का पता लगाना आसान होगा। वैसे कांबली का तिवारी फैमिली के साथ गुस्सा करते हुए वीडियो भी सामने आ गया है।
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन....
अंकित तिवारी- जैसा कि मैंने पहले कहा था, विशेष रूप से मेरे सेलिब्रिटी दोस्तों के लिए सोशल मीडिया पर आने के लिए
मीका सिंह- मैंने वीडियो को तीन बार देखा और मैं.....
मनोज मुंतशिर- अगर आपको लगता है कि @officiallyAnkit के पिता कल के हमले में पीड़ित थे, दुख की बात है कि आप गलत हैं। असली पीड़ित अंकित की 3 साल की भतीजी परी है।
अमर चंद्रा- निश्चित तौर पर वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ भी गलत नहीं किया गया ...
अभिषेक मिश्रा- जैसा कांबली और उनकी पत्नी का कहना है कि @officiallyAnkit के पिता ने उनके साथ छेड़छाड़ की तो उन्होंने उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं की ? और कानून स्वयं हाथ में लेकर बुर्जुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की और गालियां दी..क्या इस पर कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होनी चाहिए ?