फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन नये खिलाड़ी तैयार करेंगे नेहरा और जहीर

Fri, 17 Mar 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्रिकेटर नेहरा और जहीर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेटर आशीष नेहरा और जहीर खान यूपी के हमीरपुर में क्रिकेट एकेडमी का इनॉग्रेशन करने पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान का जायजा लिया और खिलाड़ियों को गेंदबाजी के टिप्स दिए।  
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने कहा कि बुंदेलखंड के इस जिले से किसी न किसी युवा को रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 या आईपीएल में खेलने का मौका मिलना चाहिए। प्रसंशकों ने दोनों क्रिकेटरों के साथ जमकर सेल्फी ली और क्रिकेट से जुड़े टिप्स भी लिए। क्रिकेट आशीष नेहरा ने कहा कि यहां ट्रेनिंग के लिए दिल्ली और मुंबई से अच्छे-अच्छे कोच लाए जाएंगे। यहां की प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत है। जहीर खान ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए एक प्लेटफार्म जरूरी है। इस अकादमी के शुरू होने से बुंदेलखंड के युवाओं को क्रिकेट निखारने में मदद मिलेगी। दोनों क्रिकेटरों ने कहा कि आईपीएल के लिए नये और बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए वे खुद ट्रेनिंग देने आया करेंगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें