फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, मंदिरों में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान का आयोजन

Sun, 09 Mar 2025 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्राचीन दुर्गा मंदिर में प्रशंसकों ने अपने चहेते खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथों में लेकर प्रार्थना की कि भारतीय टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को पराजित करे।
विज्ञापन
मंदिर में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए नेहरू नगर में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया। प्राचीन दुर्गा मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया और टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए और बैट, बॉल और स्टंप के साथ हवन-पूजन किया।

विज्ञापन

साथ ही, हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस अनुष्ठान में टीम इंडिया के प्रशंसकों ने अपने चहेते खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथों में लेकर प्रार्थना की कि भारतीय टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को पराजित करे। इस दौरान अशोक नगर के पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि उनका विश्वास है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को हराएगी। इस मौके पर पंकज गुप्ता, सौरभ प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें