Kanpur News: सीएमओ को निरीक्षण में धर्मेंद्र नगर स्थित सेंटर में डॉक्टर अनुपस्थित मिलीं। वही संजय नगर व महादेव नगर में 100 मीटर के अंदर में दो अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर मानक के विपरीत चलते मिले।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर नगर के सीएमओ ने धर्मेंद्र नगर बस्ती में बने हुए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। विधायक महेश त्रिवेदी व पार्षद प्रतिनिधि राहुल तिवारी के द्वारा शिकायत का विषय संज्ञान में लेकर सीएमओ निरीक्षण पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान धर्मेंद्र नगर स्थित सेंटर में डॉक्टर अनुपस्थित मिलीं। वही संजय नगर व महादेव नगर में 100 मीटर के अंदर में दो अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर मानक के विपरीत चलते मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कमेटी बनाकर कार्रवाई करने की बात कही है।