उत्तर प्रेदश में डेंगू के प्रकोप से ताबड़तोड़ हो रही मौतों को अनदेखा करते हुए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विवादास्पद बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सुधीर रावत ने कहा, 'डेंगू को महज हौव्वा बनाया जा रहा है।
दरअसल, कंपनियां और डॉकटर मिलकर डेंगू जांच की किट बेचने की साजिश रच रहे हैं। हर बुखार डेंगू नहीं है। और तो और डेंगू से मरने वालों की संख्या भी ज्यादा नहीं है।'
मंत्री ने कहा कि लोगों को डेंगू कहकर डराया जा रहा है। राज्य में आलम है कि लोग साधारण मच्छर से भी घबराने लगे हैं। डीजी पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में ‘सामाजिक विकास में धर्म एवं अध्यात्म की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात कही।
मलेरिया, टॉयफाइड सरीखे बुखार को भी डेंगू, चिकनगुनिया बताया जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सपा में कलह पर वे कुछ नहीं बोले।