फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बनाया नया रिकॉर्ड…इस बार कर की वसूली 700 करोड़ पार, कानपुर नगर निगम का लक्ष्य पूरा

Tue, 01 Apr 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शासन ने नगर निगम के लिए वित्तीय वर्ष में 2024-2025 में गृहकर के मद में वसूली के लिए 500 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। 31 मार्च तक कर और करेत्तर मद में लगभग 506 करोड़ रुपये वसूली हुई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 389 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।
विज्ञापन
मरियमपुर जोन 6 कार्यालय में हाउस टैक्स जमा करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम और जलकल विभाग ने इस बार गृह, जल व सीवर कर मद में 700 करोड़ रुपये वसूली कर नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में रिकार्ड तोड़ 706 करोड़ रुपये वसूली दर्ज की गई। इसके लिए अवकाश में भी दोनों विभागों के दफ्तर खुले रहे। वार्ड स्तर तक वसूली की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दोनों विभागों ने 559 करोड़ रुपये की वसूली की थी।

विज्ञापन

लगातार तीसरे साल लक्ष्य से ज्यादा वसूली होने से प्रदेश सरकार की सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के निर्माण के लिए 100-150 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार से भी प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत पिछले दो वित्तीय वर्ष में नगर निगम को आवंटित 300 करोड़ रुपये में से 130 करोड़ मिल चुके हैं।

पांच अन्य सड़कों का निर्माण शुरू कराने की तैयारियां
इससे सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत घंटाघर-ग्रीन पार्क रोड, कल्याणपुर-बगिया क्रॉसिंग-केसा चौराहा रोड, बसंत विहार चौराहे से किदवईनगर वाई-वन ब्लॉक, यशोदानगर-गोपालनगर रोड और बर्रा बाईपास को हमीरपुर रोड से जोड़ने वाली कर्रही (चंद्रयान) रोड का निर्माण शुरू हो गया है। फेज-2 के तहत नौबस्ता बंबा-खाड़ेपुर रोड सहित पांच अन्य सड़कों का निर्माण शुरू कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

करेत्तर मद में लगभग 506 करोड़ रुपये वसूली
शासन ने नगर निगम के लिए वित्तीय वर्ष में 2024-2025 में गृहकर के मद में वसूली के लिए 500 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 31 मार्च तक कर और करेत्तर मद में लगभग 506 करोड़ रुपये वसूली हुई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 389 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, हालांकि तब भी निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा वसूली हुई थी।
विज्ञापन

लक्ष्य से ज्यादा वसूली
उससे पहले के वित्तीय वर्ष में भी लक्ष्य से ज्यादा वसूली की गई थी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2024-2025 में जलकर और सीवर कर के मद में 200 करोड़ रुपये वसूली हुई है, जबकि उससे पहले के वित्तीय वर्ष में 170 करोड़ रुपये वसूली हुई थी। ज्यादा वसूली होने से पानी आपूर्ति, सीवर सिस्टम सुधरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें