घाटमपुर मे एक पागल कुत्ते ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आलम यह है कि लोग घरों के बाहर निकलने मे कतरा रहे हैं। पागल कुत्ते ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया है।
पागल कुत्ते के कहर से लोगों की नींद हराम है। लोग घर से निकलने से पहले कुत्ते के बारे में सोचते हैं। उनको डर है कहीं ऐसा न हो उनका सामना पागल कुत्ते से हो जाए और वह उसके पागलपन का शिकार बन जाएं। यह घटना कानपुर देहात के घाटमपुर की है। एक पागल कुत्ते ने तीन लोगों को काट खाया । ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर समेत पागल कुत्ते ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया। आखिर में लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए लठैतों की मदद से कुत्ते को मार डाला।