फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाला निर्माण पूरा होने से पहले ही आईं दरारें, उखड़ रहा प्लास्टर

विज्ञापन
आवास विकास में निर्माणाधीन नाले में आई दरारें, क्षेत्रवासियों ने बंद कराया काम। - फोटो : स्रोत नागरिक
विज्ञापन
कानपुर। आवास-विकास-3 में बन रहा नाला निर्माण पूरा होने से पहले ही टूटने लगा। इससे गुस्साए क्षेत्रवासियों ने काम बंद करा दिया। स्थानीय लोगों ने ईंट मारने से प्लास्टर टूटता देख घटिया निर्माण में जोनल अभियंताओं की मिलीभगत का आरोप लगाया। नगर आयुक्त से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से आवास विकास 3 स्थित साईंपुरम रोड में नाला दो माह से बनवा रहा है। निर्माण के दौरान ही इसमें जगह-जगह दरारें आ गईं। प्लास्टर भी टूट रहा है। मोहल्ले के सुशील दुबे, अनूप वाजपेयी, दीप अवस्थी, जगत पाडे, रामजी शुक्ला, शीलू, किरण, पंकज, सियाराम यादव आदि ने बताया कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री से नाले का निर्माण किया है। मौरंग की जगह स्टोन डस्ट लगाई, उसमें भी सीमेंट बहुत कम डाला। घटिया निर्माण होते और ऐसा होते समय ही उसमें दरारें देख कुछ दिन पहले काम बंद करा दिया गया था। नगर निगम जोन-6 के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से ठेकेदार की शिकायत करते हुए कार्रवाई और मानक के अनुरूप निर्माण की मांग की थी। तब से काम बंद था पर कार्रवाई नहीं हुई। ठेकेदार ने शुक्रवार को पुन: काम शुरू कराया। यह देख उनके साथ ही अन्य क्षेत्रवासियों ने भी इसका विरोध करते हुए काम बंद करा दिया। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें