फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गृहकर के बकाएदारों पर कसा शिकंजा, 473 को कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम ने गृहकर बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जोन पांच के बाद अब जोन छह के 473 बड़े गृहकर बकाएदारों को कुर्की का नोटिस जारी किया गया है। जोन छह के अंतर्गत आने वाले काकादेव गांव, रानीगंज, गणेशनगर, रावतपुर, विष्णुपुरी, मसवानपुर, आजादनगर सहित कई क्षेत्रों के बकाएदारों से करीब 84.95 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन


निगम ने सभी बकाएदारों को निर्देशित किया है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गृहकर जमा करें, अन्यथा उनकी संपत्तियां कुर्क की जाएंगी। इससे पहले जोन पांच के 300 बकाएदारों को भी नोटिस भेजे जा चुके हैं जिन पर 8.49 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लगातार चेतावनी और नोटिस के बावजूद कई बकाएदार भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब निगम ने इन पर कुर्की करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली अभियान शहर के सभी जोनों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा जो भी गृहकर समय पर जमा नहीं करेगा उसकी संपत्ति कुर्क कर नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें