फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिवाली पर नॉन स्टिक बर्तनों की बढ़ी मांग, महिलाओं में खरीदारी का उत्साह

Wed, 15 Oct 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-14- परिचय- बर्तन खरीदता ग्राहक । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही तेज हो गई है। इस बार किचन में उपयोग होने वाले नॉन स्टिक बर्तनों की मांग सबसे ज्यादा है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर और छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के नई बाजार, पुरानी बाजार, राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर और भरतकूप कस्बों में बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं दिवाली से पहले नए बर्तन खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार नॉन स्टिक बर्तनों की बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

नई बाजार के व्यापारी राघव गुप्ता ने बताया कि नॉन स्टिक तवा, कढ़ाई, चाय और दूध पकाने वाले बर्तनों की बिक्री अधिक है। इनकी कीमत तीन सौ से सात सौ रुपये तक है। दिवाली पर 15 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन प्लाई स्टील बर्तनों की भी मांग बढ़ी है, जो स्टील के साथ तांबा और पीतल की परत से बने होते हैं, जिससे ये टिकाऊ और जल्दी गर्म होने वाले होते हैं।
विज्ञापन


खरीदारी करने आई महिलाओं ने बताया कि नॉन स्टिक बर्तन टिकाऊ, हल्के और उपयोग में आसान हैं। श्वेता गुप्ता ने कहा कि नॉन स्टिक तवे पर डोसा और पराठे कम समय में तैयार हो जाते हैं। रानी सिंह के अनुसार, इन बर्तनों से तेल की खपत कम होती है और सफाई भी आसान रहती है। अनुष्का वर्मा ने कहा कि दिवाली पर नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। कविता यादव का कहना था कि नॉन स्टिक बर्तन गैस की बचत करते हैं, जबकि प्रेमलता द्विवेदी ने बताया कि बाजार में इन बर्तनों के आकर्षक डिजाइन और रंगों की विविधता भी ग्राहकों को लुभा रही है।

महिलाओं का कहना है कि दिवाली जैसे शुभ पर्व पर नए बर्तन खरीदना परंपरा है और इस बार नॉन स्टिक बर्तन सुविधा और टिकाऊपन के कारण सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें