कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वैक्सीन लगवाने के बाद भी दो गज दूरी, मास्क जरूरी का फार्मूला अपनाएं। वैक्सीन लगवाना मास्क लगाने जैसा ही है। कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क रहें। यह बातें संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफॉर) के बैनर तले हुई कार्यशाला में अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने कही।
मालरोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में डॉ. मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन को लेकर कोई भ्रम न पालें। यह मानकों और परीक्षण पर पूरी तरह खरी उतरी है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मीडियाकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर में शामिल करके टीकाकरण किया जाएगा।
अगले राउंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एके सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. महेश कुमार, एके सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।