फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बोलेरो और बाइक की टक्कर में चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 04 Oct 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा और भदारी के बीच बुलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ कोतवाल इमरान खान पहुंचे और दोनों शवों को कोंच सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


दोनो बाइक सवार आपस मे चचेरे भाई थे। सूचना मिलने पर दोनो ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी टूट गया।

रविवार रात 8 बजे के आसपास कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करयावाली निवासी चचेरे भाई दिनेश (32) पुत्र नारायण दास प्रजापति तथा रामकिशोर (30) पुत्र मंगली प्रसाद उरई से गांव लौट रहे थे तभी ग्राम पनयारा व भदारी के बीच उनकी बाइक में सामने से बुलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर दोनों को कोंच सीएचसी भिजवाया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी आ गए थे। जिनका रोरो कर बुरा हाल है। मृतक दिनेश अपने पिता की इकलौती संतान थी। दोनों के दो दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें