फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, हेलमेट लॉक न होने से सिर में आई थी गंभीर चोट

Sun, 27 Sep 2020 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक सवार चचेरे भाइयों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमौरा निवासी हुकुम सिंह (46) पुत्र मुनेश्वर शुक्रवार को टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में भाई दिनेश की ससुराल बाइक से गया था।

साथ में चचेरा भाई राजवीर (26) पुत्र जगदीश भी गया था। शनिवार देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक राजवीर चला रहा था। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए था, लेकिन उसका लॉक नहीं लगा था। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी।

बाइक के कागजात के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त कर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक दोनों खेती करते थे। राजवीर के परिवार में पत्नी मोनी है। वहीं हुकुम सिंह के परिवार में पत्नी मैना और दो बेटे हैैं।  रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें