डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में बिलग्राम नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा की कोरोना के कारण मौत हो गई।
24 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा को लखनऊ के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं उनकी मौत हो गई।