फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: यमुना में डूबकर चचेरी बहनों की मौत, जानवर चराते समय चली गईं थीं नहाने, तैराकों ने शव निकाले बाहर

Fri, 10 Feb 2023 08:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

धाता थाना क्षेत्र में दो लड़कियों की यमुना नदी में नहाते समय डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तैराकों ने दोनों के शव बरामद किए।
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबी चचेरी बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में धाता थाना क्षेत्र में भैंस चराने गई चचेरी बहनों की यमुना नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना किया है। मौके पर लेखपाल पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है मौरंग खनन से गड्ढे काफी गहरे हैं। इसका अंदाजा नहीं मिलने की वजह से दोनों डूबी हैं। धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव निवासी विनोद कुमार निषाद की पुत्री आरती देवी (12) और किशन निषाद की पुत्री प्रियंका देवी (10) रिश्ते में चचेरी बहन हैं।
घर से भैंस, बकरी चराने शुक्रवार दोपहर को यमुना नदी किनारे गई थीं। करीब तीन बजे यमुना नदी में नहाने लगी। तभी गहराई में चले जाने से डूब गई। एक ग्रामीण ने घटना देखकर मदद के लिए चीख पुकार मचाई। तैराक ग्रामीण नदी में उतरे। काफी देर तक खोजबीन करते रहे। कोई पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नदी किनारे ही किया अंतिम संस्कार
करीब एक घंटे बाद दोनों के शव यमुना में उतराने लगे। तभी तैराकों ने शवों को बाहर निकाला। लेखपाल धर्मेंद्र कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शवों का यमुना किनारे ही अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजन कार्रवाई को राजी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें