यूपी के बांदा जिले में रिश्तों का तार तार कर देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। आरोपी ने राखी बांधने आई दलित किशोरी को बंधक बना लिया। राखी बंधवाने के बाद उसके साथ लगातार तीन दिन दुराचार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत बलात्कार और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रक्षाबंधन पर पड़ोस में अपने दादा के पुत्र को राखी बांधने गई थी। राखी बंधवाने के बाद चचेरे भाई ने उसे बंधक बना लिया और लगातार तीन दिन उससे बलात्कार किया। उधर, किशोरी के घर में यह सूचना भिजवा दी कि वह चचेरे भाई के साथ मौसी के यहां गई है।