फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: चचेरे भाई ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, एक साल से कर रहा हैवानियत, युवती हुई गर्भवती

Wed, 20 May 2026 12:17 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: चचेरे भाई ने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मामला भरथना के एक गांव का है। पांच लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरथना क्षेत्र के एक गांव में माता-पिता के निधन के बाद चाचा के साथ रह रही युवती को चचेरे भाई पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर परिजन ने मारपीट कर घर से निकालने का धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह परिवार के चाचा के साथ रह रही थी। इस दौरान चचेरे भाई की नीयत उस पर खराब हो गई और वह आए दिन अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व युवक ने घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने और घर से बाहर निकालने की धमकी दी। आरोपी लगातार मौका पाकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

 

युवती ने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत घर के अन्य लोगों से की तो उन्होंने इसे दबाने का प्रयास किया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने जब दोबारा इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। युवती किसी तरह दिल्ली स्थित अपनी मौसी के घर पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

दिल्ली से मौसी के साथ इटावा पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने अब्दुल कलाम, इकबाल अहमद, मुजाहिद, साबिर अहमद तथा नसीर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें