फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती को भगाने में ममेरे भाई को पांच साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवती को भगा ले जाने और छेडख़ानी करने वाले को अपर जिला जज 18 राकेश कुमार तिवारी ने पांच साल कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी धनराशि पीडि़ता को मिलेगी।
विज्ञापन



किदवई नगर थानान्तर्गत जूही सफेद कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवती को 20 जून 2021 को हीरामन का पुरवा निवासी अरमान खान उर्फ अनस खान शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एडीजीसी धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभियोजन की ओर से पीडि़ता व उसकी मां समेत आठ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। गवाही के दौरान पीडि़ता की मां ने बताया था कि अरमान युवती का ममेरा भाई है। घटना वाले दिन बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी अरमान मिठाई लेकर आया और बोला मामू ने फातिहा की मिठाई भेजी है।
विज्ञापन


जैसे ही बेटी ने मिठाई खाई तो वह बेहोश हो गई और अरमान व उसके साथी आटो में उसे उठाकर ले गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने अरमान को दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें