फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रेम प्रसंग में ममेरे-फुफेरे बहन भाई ने खाया जहर, युवती की शादी तय होने से उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 02 Jun 2024 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: ऊसराहार थाना क्षेत्र में ममेरे-फुफेरे भाई बहन ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ममेरे-फुफेरे भाई बहन ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर जान दे दी। दो दिन बाद युवती का रोका था। इसी बात से क्षुब्ध होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई नावर निवासी देवेंद्र कुमार की बेटी नेहा (18) व उनके भांजे विश्राम (23) निवासी राइन थाना चौबिया के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

युवती की शादी परिजनों ने शिकोहाबाद में तय कर दी थी। उसके रोके के लिए मंगलवार को परिजनों को जाना था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात परिवार वालों को पता नहीं थी। नेहा की शादी होने से दोनों प्रेमियों ने शनिवार शाम जहर खा लिया।
इसकी सूचना दोनों के परिजनों को हुई, तो युवती के परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहीं, युवक के परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें