कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी नाबालिग खुशी के मामले में गुरुवार को किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई हुई। उसकी उम्र को लेकर किशोर न्याय बोर्ड ने उसके स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस देकर तलब किया था। प्रधानाचार्य ने बयान दर्ज कराए। मामले की सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।
बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी के मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। फर्जी आईडी से सिम लेकर रखने व उम्र को लेकर गुरुवार को सुनवाई हुई। खुशी ने कानपुर के जिस स्कूल से हाईस्कूल पास किया है, उसके प्रधानाचार्य को किशोर न्याय बोर्ड ने तलब किया था। प्रधानाचार्य ने बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराए। सुनवाई के दौरान खुशी बोर्ड में पेश नहीं हुई। खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि 16 फरवरी सुनवाई की तिथि निर्धारित है।