फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दंपती ने सेवानिवृत्त सेनाकर्मी के 40 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कुंजविहार यशोदानगर निवासी सेवानिवृत्त सेनाकर्मी ने मध्य प्रदेश दमोह निवासी दंपती पर पांच बीघा जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त सेनाकर्मी शैलेन्द्र सिंह गौर ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त 2025 को मूलरूप से पतारा जगदीशपुर निवासी रामनरेश सिंह चौहान ने पत्नी अरुणा के नाम आरजी संख्या 161 पर दर्ज करीब पांच बीघा गांव की पैतृक जमीन बेचने के लिए दिखाई।

नौबस्ता के रहने वाले एक रिश्तेदार के घर पर 42.11 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। इसपर आरोपी ने रजिस्ट्री से पहले अलग-अलग खातों में कुल 40 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद दंपती वर्तमान निवासी मध्य प्रदेश के दमोह विवेकानंद कालोनी चले गए।
विज्ञापन


जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कहने पर दोनों टालमटोल करते रहे। बीती दो सितंबर को मध्य प्रदेश के दामोह उनके घर पहुंच गए। वहां रजिस्ट्री न करने पर 40 लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि दंपती की मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक बेटियां रुचि, रूबी समेत दामाद आशीष और बेटे विकास ने रजिस्ट्री करने से इन्कार करते हुए सभी को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर पीड़ित को भगा दिया।

सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पक्ष पारिवारिक बंटवारा न होने के चलते रजिस्ट्री न होने की बात कह रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें