फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत, ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए

Wed, 02 Oct 2019 11:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। बुजुर्ग दंपती घर से कानपुर के लिए निकले थे। लेकिन एट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना जालौन जिले की है। अपने घर कोच से दवा लेने जा रहे  कानपुर दंपती की एट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। 

स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने दोनों दंपती की शिनाख्त कराई। हाजी सलीम अब्बास (70) पुत्र अब्दुल गफ्फार, और कुरेशा उर्फ मुन्नी (65) के रूप में शिनाख्त हुई है। 
विज्ञापन


दंपती जालौन के मोहल्ला भगत सिंह कोच में रहते थे। परिजनों को सूचना मिलते ही सभी एट स्टेशन पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें