फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मां-बाप जल मरे, बच्चे हुए अनाथ

Sun, 09 Oct 2016 10:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर केरोसेन डालकर आग लगा दी। इस बीच पत्नी ने जलते बदन अपने पति को आग के लपेटे में ले लिया। जल रही पत्नी अपने पति से लिपट गई जिस कारण वह भी बुरी तरह झुलस गया। शनिवार रात को आग से जली महिला ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि पति की रविवार शाम को मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


खदरा डेरा गांव निवासी रामनारायण (30) के बगल में बीती रात मंदिर में पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था। लाउडस्पीकर बजने से मोहल्ले में शोर मच रहा था। इसी बीच रामनारायण का पत्नी गुजरतिया (28) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी पति ने उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, आग से जल रही महिला अपने पति से जा लिपटी। इस घटना में दोनों बुरी तरह जल गए। इस मामले में रामसरन ने बताया कि उसका छोटा भाई रामनारायण शराब का लती था।

आए दिन दोनों पर विवाद होता रहता था। कहा कि उसकी पत्नी ने विवाद के बाद आग लगा दी। बताया कि उसके पांच वर्षीय बेटा नीशू, तीन वर्ष का भूरा व नौ माह की बच्ची है। बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों ईंट भट्ठों से मजदूरी कर लौटे हैं। कहा कि रामनारायण अपने परिवार के साथ उन लोगों से अलग रहता था। फिलहाल दंपति की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें