जमीन और प्रधानमंत्री आवास की कॉलोनी को लेकर होता था विवाद
इसको लेकर मृतक के छोटे भाई राजेंद्र और उसकी विधवा बहन कृष्णा जमीन व कॉलोनी में हिस्सा मांग रही थी। इस बात को लेकर कई बार मृतक के छोटे भाई राजेंद्र और बहन कृष्णा से पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। मृतक की बहन ने मृतक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की धमकी भी दी थी।
सरकारी आवास मेरे नाम है...मैं तुम्हें क्यों दूंगा
वहीं, मृतक का कहना था कि सरकारी आवास मेरे नाम है...मैं तुम्हें क्यों दूंगा। इस बात को लेकर थाना पैलानी में पूर्व में भी सुलह-समझौता करवाया गया था, लेकिन विवाद बराबर होता चला रहा था। इस जगह मृतक की कॉलोनी बनी थी, ठीक उसी के सामने बहन कृष्णा कंडा पाथने को लेकर एक दिन पूर्व विवाद भी हो चुका है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना पैलानी में मृतक के छोटे भाई ने तहरीर देकर बताया है कि आपसी कहासुनी के चलते ही पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस हत्या के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।