फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल पर विवाद... प्रेमी युगल ने दी जान; दो महीने से लिव इन रिलेशनशिप में थी प्रेमिका

Sun, 25 May 2025 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महोबा/चरखारी।

सार

महोबा में कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल लाने पर हुए विवाद के बाद प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली। दो माह से प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
mahoba suicide - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महोबा के चरखारी कस्बा के मोहल्ला चिंतेपुरा में शुक्रवार की रात लिव इन में रह रहे प्रेमी और प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात दोनों के बीच कोल्डड्रिंक की छोटी बोतल लाने पर विवाद हुआ था। प्रेमिका ने कोल्डड्रिंक की बोतल फेंक दी तो प्रेमी ने फंदा लगा लिया। बाद में प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मोहल्ला चिंतेपुरा निवासी सुरेंद्र कुमार का बेटा धीरेंद्र (20) का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से प्रेम-प्रसंग था। दो माह पहले दोनों मंदिर में शादी करने वाले थे। तब प्रेमिका के नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी रुकवा दी थी। 

इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई थी। समिति ने काउंसलिंग के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति पर वह साथ रहने लगे थे। शुक्रवार की देर रात 10 बजे दोनों खाना खाकर कमरे में चले गए। तब प्रेमिका ने धीरेंद्र से कोल्डड्रिंक पीने की बात कही। 
विज्ञापन


धीरेंद्र ने रात होने और सुबह लाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद शांत करने के लिए धीरेंद्र घर से निकल गया और कोल्ड ड्रिंक लेकर घर पहुंचा। देर से कोल्ड ड्रिंक लाने और बोतल छोटी होने का ताना देकर गुस्से में प्रेमिका ने बोतल फेंक दी। 

फंदा लगाकर दी जान
कहासुनी होने पर धीरेंद्र दूसरी मंजिल के कमरे में चला गया और फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब प्रेमिका ऊपर गई तो प्रेमी को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए।

 

नीचे के कमरे में प्रेमिका ने लगाई फांसी
शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और प्रेमिका से पूरा मामला जानते हुए धीरेंद्र को फंदे से नीचे उतारने लगे। इसी दौरान प्रेमिका ने नीचे के कमरे में फंदा लगा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। 

 

शादी समारोह में गया था परिवार
घटना के समय मृतक की मां चंदा और पिता शादी समारोह में बाहर गए थे जबकि बड़ा भाई वीरेंद्र दिल्ली में रहता है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार व नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन

चरखारी के चिंतेपुरा में एक लड़का और लड़की ने आत्महत्या की है। जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के बीच कोल्डड्रिंक पीने को लेकर विवाद हुआ। लड़के ने ऊपर के कमरे में फंदा लगाया है। जब लड़की ने लड़के को फंदे पर लटकता देखा तो उसने भी नीचे वाले कमरे में आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-वंदना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, महोबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें