फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: गाली-गलौज रोकने पर विवाद में दंपती को बेटे समेत पीटा, पति की मौत

Sat, 21 Nov 2026 09:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के महुईपुरी में हुई। तीन सगे भाइयों और बहनोई समेत पांच पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शेखरन उर्फ गुड्डू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली क्षेत्र के महुईपुरी में गाली-गलौज करने से रोकने पर विवाद हो गया। तीन सगे भाइयों ने अपने बहनोई और परिचित के साथ मिलकर दंपती और उनके दो बेटों को पीट दिया। घटना में दंपती और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


महुईपुरी निवासी प्रेमपाल की भांजी सोना का जन्मदिन शुक्रवार रात घर पर मनाया जा रहा था। प्रेमपाल के मकान के पास ही परचून की दुकान है। गांव निवासी गुड्डू वाल्मीकि उर्फ शेखरन (50) का पुत्र पिंकू प्रेमपाल के मकान के पास स्थित कन्हई की दुकान पर पुड़िया लेने गया था। इस दौरान प्रेमपाल का भाई राज किशोर शराब के नशे में वहां आ गया। प्रेमपाल बेवजह ही पिंकू से गाली-गलौज करने लगा। पिंकू ने इसका विरोध किया तो राजकिशोर के भाई प्रेमपाल, सोमपाल, बहनोई फतेहगढ़ निवासी मुन्ना और रिश्तेदार सुरसा थाना क्षेत्र के पुन्नियां निवासी राहुल वहां आ गए। इन लोगों ने पिंकू को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पिंकू के पिता गुड़्डू, भाई रोहित और मां ज्ञाना वहां आ गईं। आरोपियों ने इन सभी को भी डंडों से पीटा। घटना में गुड्डू, रोहित और ज्ञाना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना का पता चलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात गुड्डू उर्फ शेखरन की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, चार पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि मृतक के पुत्र पिंकू की शिकायत पर तीन सगे भाइयों और उनके बहनोई समेत पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रेमपाल, सोमपाल, राजकिशोर और मुन्ना को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें