फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंधक बनाने के मामले में दंपती और प्रापर्टी डीलर में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में दंपती को एक माह तक बंधक बनाने के मामले में पीड़ित पक्ष और आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पक्ष सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जहां काफी देर की बातचीत के बाद दोनों में जमीन बेचने के पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इससे पहले पीड़ित दंपती ने एक विधायक की शह पाकर दूसरे पक्ष को बैनामा करने की बात कही।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता की पत्नी दिव्या की उन्नाव के बांगरमऊ में पैतृक 14 बीघा जमीन है, ओम गुप्ता का आरोप है कि कल्याणपुर के प्रॉपर्टी डीलर दीपक गंगवार ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन का सौदा 71 लाख रुपये में तय किया था। इसके लिए दीपक ने एक लाख रुपये बतौर बयाना देकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिया था। हालांकि बाद में वह उसे बेचना नहीं चाह रहे थे। इसी को लेकर विवाद था। ओम गुप्ता के मुताबिक पांच फरवरी को दीपक ने उन्हें कानपुर बुलाया और अपने गुर्गों की मदद से उन्हें बंधक बना लिया। मामले में ओम गुप्ता ने तीन मिनट 42 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कल्याणपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक माह तक बंधक बनाकर रखने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पैसों के लेनदेन के विवाद में दंपती को उनकी इच्छा के विरुद्ध बंधक बनाने की बात सामने आई है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच में जमीन को बेचने की आपसी सहमति बन गई है। फिर भी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें