फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीएवी में आइकार्ड जांच के बाद मिला प्रवेश, 135 अराजकतत्वों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डीएवी कॉलेज में सोमवार को छात्रों को आईकार्ड की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान 135 अराजकतत्वों को प्रवेश से रोक दिया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इन लोगों को दोबारा परिसर में प्रवेश करने या हंगामा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बोर्ड की पूरी टीम मुख्य गेट पर तैनात रही। कॉलेज प्रशासन के अनुसार चेकिंग अभियान रोज चलेगा।
विज्ञापन



कुछ दिन पहले कॉलेज में कुछ अराजकतत्वों ने हंगामा किया था। इस दौरान प्राचार्य पर स्याही भी फेंकी गई थी। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और परिसर का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा। अब केवल वही छात्र-छात्राएं परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास वैध आईडी कार्ड होगा।

कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि चेकिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दूसरी टीम 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी टीम 2:30 बजे से शाम चार बजे तक आने वाले छात्रों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई अराजकतत्व बार-बार कॉलेज में प्रवेश करने की कोशिश करेगा या हंगामा करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें