जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) कानपुर की शाखा ने मंगलवार को आरडीजीएम पब्लिक स्कूल, आजाद नगर को गोद लिया है। बच्चों को केक, चॉकलेट व स्टेशनरी बांटकर 12 कुर्सियां और एक कंप्यूटर स्कूल को सौंपा। जेसीआई के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि स्कूल संस्थापक एमटी बाजपेई ने गरीब बच्चों के लिए आरडीजीएम स्कूल खोला था। संस्था के सदस्य अब स्कूल की सहायता के साथ-साथ बच्चों के बीच जीके कंप्टीशन भी कराएगी। इस दौरान अमित जैन, दीपक गुप्ता, अमित रोंगटा, मंजुल गुप्ता, संजय कुलश्रेष्ठ, रजत अग्रवाल, आलोक बंसल, मनीष झावर, विनीत रूंगटा, गीता गुप्ता, तनु जैन, तृप्ति कनेडिया, आदि मौजूद रहे।