फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में होगी काउंसलिंग

Tue, 02 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी की सत्र 2016-17 की खाली सीटें चार चरणों की काउंसलिंग से भरी जाएंगी। इससे पहले तीन चरणों में काउंसलिंग होती थी। इस नई व्यवस्था पर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) चेयरमैन की सहमति बन गई है। अब ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) अंतिम मुहर लगाएगी। जैब की मीटिंग 20 फरवरी को हैदराबाद में होगी।
विज्ञापन


ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी। टेस्ट 25 मई को कराया जाएगा। जेईई एडवांस में 10 हजार और स्टूडेंटों को सफल बनाने पर सहमति बनी है। इस तरह 35 हजार स्टूडेंटों को क्वालीफाई किया जाएगा। जेईई चेयरमैन प्रो. कृष्णकांत ने बताया कि सत्र 2016-17 से चार नई आईआईटी खुलेंगी।

इसके बाद देश में आईआईटी की संख्या 22 हो जाएगी। करीब 500 सीटें भी बढ़ेंगी। चेयरमैन का कहना है कि सभी आईआईटी की सीटें नहीं भर पाती हैं। 2015-16 में ही करीब 1500 सीटें खाली रह गई थीं। इस बार यह समस्या न आए, इसकी व्यवस्था कर ली गई है। काउंसलिंग के चरण और क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंटों की संख्या में बढ़ोतरी की रणनीति बनी है। अब जैब से अंतिम मुहर लगवाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें