फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने वाले आरोपियों के वकील को मिली धमकी

Sun, 05 Jan 2020 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के बिहार कांड में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने के आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने फोन पर जान की धमकी दिए जाने की बात कह एसपी से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों का केस लड़ने की घोषणा करने के बाद उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


उनके द्वारा दिए गए नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बिहार में युवती को जलाकर मारने के आरोप में जेल में बंद आरोपी हरिशंकर त्रिवेदी, शुभम, शिवम समेत सभी पांच आरोपियों के पक्ष में केस लड़ रहे अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी ने एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र देकर बताया कि इस हत्याकांड के बाद बार एसोसिएशन ने घोषणा की थी कि कोई भी अधिवक्ता केस नहीं लड़ेगा।

बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का हवाला देकर केस लड़ने की बार एसोसिएशन से गुजारिश की तो उनका निर्णय मान लिया गया। बताया कि जब से वह आरोपियों के पक्ष से केस लड़ने के लिए सामने आए हैं, कई बार अपरिचित मोबाइल नंबरों से उन्हें धमकी दी जा चुकी है। बताया कि शनिवार रात 9:09 बजे 7524010193 नंबर से मोबाइल पर फोन आया। एसपी विक्रांतवीर ने अधिक्ता से मोबाइल नंबर व फोन रिकार्डिंग लेकर जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें