फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: पुलिस पर पथराव कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, एसआई को आई चोटें

Sun, 05 Jan 2020 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में हिस्ट्रीशीटर वांछित को दबोचने गई पुलिस पर शनिवार की देररात उसके परिजनों ने ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। हमले में रिवई चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र मिश्रा गले और पीठ में पत्थर लगने से जख्मी हो गए। परिजनों ने हवाई फायरिंग करते हुए हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया और भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस पर हमले की जानकारी पर पहुंची चरखारी कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को मौके से दबोच लिया। घायल दरोगा की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर, उसकी पत्नी, तीन भाइयों, एक भाभी और एक दोस्त संग सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।

रिवई गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राकेश यादव के ऊपर चरखारी कोतवाली में जानलेवा हमला, चोरी, मारपीट समेत 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। कोर्ट में हाजिर न होने पर वांछित चल रहे राकेश के घर पर शनिवार की रात 10 बजे पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस बीच उसकी पत्नी सीमा, उसके तीन भाई नरेंद्र, भजनलाल, सुरेंद्र यादव, भाभी रानी पत्नी भजनलाल और हिस्ट्रीशीटर का दोस्त गोविंद अहिरवार ने पुलिस पर पथराव कर राकेश यादव को छुड़ा लिया। इस दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर भाग गए।

पथराव से चौकी इंचार्ज रिवई हरिश्चंद्र घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पर हमला करने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे फोर्स संग रिवई पहुंचे और दो महिलाओं सीमा, रानी संग हिस्ट्रीशीटर के दोस्त गोविंद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य गांव में नहीं मिले। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही भागे चारों आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें