फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारादेवी मंदिर में भिड़े पार्षद और नगर स्वास्थ्य अधिकारी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवरात्र से पहले बारादेवी मंदिर और मेला परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी की शुक्रवार को वार्ड-38 के पार्षद हरिस्वरूप तिवारी उर्फ निक्कू से नोकझोंक हुई। दोनों के बीच बहस का 1 मिनट 24 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


पार्षद अधिकारी पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पार्षद हरिस्वरूप तिवारी ने बताया कि इलाके के पुराने सुपरवाइजर नीरज को हटाकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बबलू को तैनात कर दिया है। इसे मंदिर और मेला परिसर की व्यवस्थाओं का अनुभव नहीं है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए उन्होंने पुराने सुपरवाइजर को दोबारा जिम्मेदारी देने की मांग की थी।

वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर ही पुराने सुपरवाइजर को हटाया था। अब तक पार्षद के कहने पर आठ सुपरवाइजर बदले गए हैं। अब पार्षद उसी की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था बिगड़ने की बात कही तो वह कहासुनी पर उतर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें