महापौर ने कार्रवाई की चेतावनी दी
पार्षद पवन ने विरोध जताते हुए कहा कि इन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर महापौर ने उन्हें बैठने और शांत रहने को कहा। इसके बाद भी पार्षद नहीं माने तो महापौर ने उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर पवन सदन से निकलकर चले गए।
गृहकर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है
इसी तरह निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव बोलने के लिए उठे तो महापौर ने उन्हें भी मना कर दिया। पार्षद ने कहा जब हमें अपनी बात कहने का मौका ही नहीं मिल रहा, तो सदन में बैठने का क्या फायदा। इसके बाद वे भी उठकर चले गए। मामले में महापौर ने कहा कि गृहकर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कोर्ट का जो आदेश होगा, उसी पर अमल करेंगे।